प्रबन्ध:-

उपभोक्ता संघ का प्रबन्ध संघ की सामान्य निकाय में निहित है। उपभोक्ता सहकारी संघ लि० में वर्तमान में 8 सहानुभूतिकर सदस्य एवं 40 संस्थागत सदस्य हैं | उपभोक्ता संघ की सामान्य निकाय का गठन सदस्य संस्थाओं के प्रतिनिधित्व द्वारा किया जाता है। सामान्य निकाय के सदस्यों द्वारा उपभोक्ता संघ की प्रबन्ध समिति का गठन निर्वाचन के माध्यम से किया जाता है। प्रबन्ध समिति में 16 सदस्य होते है जिनमें 14 सदस्य, सदस्य संस्थाओं द्वारा निर्वाचित होते है तथा २ सदस्य राज्य सरकार द्वारा नामित किये जाते है।उपभोक्ता संघ के प्रबन्ध निदेशक प्रबंध समिति पदेन सदस्य होते हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था:-

उ० प्र० उपभोक्ता सहकारी संघ लि० का मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रबन्ध निदेशक होता है तथा उसकी सहायता के लिए विभिन्न श्रेणी के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ में नियुक्त है जिनकी वर्तमान में संख्या 171 है।

Copyright © 2017 UPUSS Limited | Developed & Managed By Softwarez Technocrew